चुनावी पावरप्ले शुरू
मितरों चुनावी पावरप्ले शुरू हो चूका है। सरकारी टीम के घोषणाओं के चौके-छक्के पर लगाम लग चुकी है और इस पावरप्ले के लागू होते ही सभी पावर वालों का पावर छीन गया और अब ऐसी स्थिति में ये शीघ्र ही आपके घर की कूच करेंगे और आपसे उनकी टीम की तरफ से खेलने के लिए साम, दण्ड, भेद सभी तरह से आकर्षित करेंगे। और साथ ही बहुत सी टीमें भी हैं मैदान में जो इस चुनावी मैच में अपनी किस्मत आजमा रही। वो भी आपको तरह-तरह के प्रलोभन द्वारा अपनी तरफ करने का भरपूर प्रयास करेंगी। कुल मिला कर मैच में मजा बहुत आना है। इस पावरप्ले में जनता ही मैच विनर प्लेयर होगी, सो जनता की खातिरदारी भी खूब होगी और हाँ मैच का परिणाम 11 दिसंबर को आएगा। इस पावरप्ले में चुनाव आयोग ही सर्वशक्तिशाली खिलाडी होगा और साथ ही फ़ील्ड और थर्ड अंपायर भी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें